शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

अतीत से सीखो और वर्तमान को जियो


एक शिष्य ने गुरु से पूछा कि आपका ज्ञान पाने से पहले और बाद में क्या अनुभव है ? गुरु ने जवाब दिया, ज्ञान पाने से पहले मई उठता था, नहाता था, लकड़ी काटता था और रात को सो जाता था। ज्ञान पाने के बाद भी मैं यही काम करता हूँ। मगर, अब एक फर्क आ गया है। पहले जब मैं यह करता था तो मेरा दिमाग अतीत और भविष्य में लगा रहता था। ज्ञान पाने के बाद अब जब भी मैं खाता हूँ, तो सिर्फ खाता हूँ। जब नहाता हूँ तो सिर्फ नहाता हूँ। इस तरह से वर्तमान में जीता हूँ।

समय को अतीत , वर्तमान और भविष्य में बांटकर देखने की जरुरत है। कुछ लोग अपने अतीत से संचालित होते है, क्योंकि वे इसी से लिपटे रहते है। कुछ लोग भविष्य से बंधे रहते है। क्योंकि वे इसी से संचालित होते है। बेहतर यही है कि हम अपने समय का संतुलन बनायं। जब जरुरत हो तो बीती बातों का सन्दर्भ लें और भविष्य के बारे में सोचें। यानी अतीत से सीखों , वर्तमान का आनंद लो और भविष्य की योजनायें बनाओं। ऐसा कहा जाता है की हिटलर की हार के कारणों में से एक कारण यह था कि उसने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। उसने रूस पर सर्दियों में हमला किया था . यदि उसने इतिहास से सीखा होता तो , उसे पता होता कि यही गलती नेपोलियन ने भी की थी। उसने भी रूस पर सर्दियों के दौरान हमला किया था। इस कारण नेपोलियन ने अपने बहुत सारे आदमियों की जान गवायीं थी।

अपनी प्राथमिकताओं को तय करो। समय को बर्बाद करने वाले कारणों को पहचानों। काम को बांटना सीखें और अपना काम खुश होकर करें. तभी आप पाएंगे कि आपके पास बहुत समय है। हम आमतौर पर विचारों से घिरे रहते है। जब मन में हलचल होती है तो हम बार-बार भार महसूस करते है। एक मन की आवाज होती है और एक आत्मा की . मौन आत्मा की आवाज होती है। हम मौन का अनुभव नहीं कर पाते है, क्योंकि हमारे मन में बहुत हलचल होती है। आत्मा की आवाज हमें विकास की और ले जाती है। वही, हलचल भरे मन की आवाज सोचने-समझने की शक्ति को कम कर देती है। आत्मा की आवाज को सुनने के लिए हमें अपने हलचल भरे मन की  आवाजों को बंद करने की कोशिश करनी चाहिए . इस शांति को पाने का एक तरीका है ध्यान करना। इसी से ही हम अपने मन और शरीर पर काबू पा सकते ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें