शनिवार, 15 दिसंबर 2012

ट्री हाऊस - Tree House

माता पिता अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करते, इसकी असंख्य उदाहरण देखने को मिलते हैं। कभी कभी तो बच्चे की एक छोटी सी बात माता-पिता को प्रभावित कर देती है कि वे उसकी कल्पना को साकार रूप देने मे कोई कसर नर्ही छोड़ते। इंगलैंड के बोर्नमाऊथ निवासी ग्रेग होवे ने अपने पुत्र हैरी को प्रभावित करने के लिए एक अद्भुत कार्य किया।



वास्तव मे हुआ यह था कि बीते वर्ष के 5 फुट के क्रिसमस ट्री से हैरी खुश नहीं था। उसे खुश करने के लिए ग्रेग ने अपने घर के एक कमरे को 'ट्री हाऊस' का रूप दे दिया।बाहर से यह कमरा ऐसा दिखता था जैसे इसकी पहली मंजिल से शुरू हुआ वृक्ष सीधा छत से बाहर निकलता है।

यह वृक्ष पूरा नहीं था बल्कि वृक्ष का भ्रम था। ग्रेग ने 35 फुट ऊन्चा एक वृक्ष खरीदा और लिविंग रुम में इसका तना फिट करने के बाद इसका दूसरा टुकड़ा मध्य में स्थित एक बैडरूम में और बाकी का हिस्सा छत पर फिट किया था। इस प्रकार ग्रेग के घर के बाहर से देखने पर ऐसा लगता था जैसे किसी घर के अंदर एक पूरा वृक्ष उगा हो। इस वृक्ष को देख कर हैरी वाकई प्रभावित हुआ होगा क्योंकि यह उसके पिछले क्रिसमस ट्री से कई गुना बड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें