शनिवार, 26 जनवरी 2013

सनी लियोन हुई धार्मिक Sunny Leone

भारतीय मूल की कनाडियन पोर्न स्टार सनी लियोन अपनी पुरानी पहचान मिटाकर हिन्दुस्तानी लड़की और बॉलीवुड हिरोईन की छवि बनाने में जुटी है । किसी हद तक वे अपने मकसद में कामयाब भी हुई है । उनकी पुरानी इमेज के चलते उन्हें मुम्बई में किराऐ पर घर नहीं मिल रहा था, जो कि मिल चुका है । उन्हें पिछले साल एक नवरात्रि उत्सव से भी बैरंग लौटा दिया गया था । क्योंकि जनता उनके विरोध में आक्रामक हो गई थी । लेकिन हाल ही में उन्हें मुम्बई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में एकता कपूर के साथ गणेश जी के दर्शन और पूजा पाठ का निर्विरोध अवसर मिला । मंदिर में सनी के चेहरे पर सच्ची भक्ति भावना और मंदिर के बाहर उमड़ी भीड़ के चेहरे पर सनी के लिए स्वीकारोक्ति साफ देखी जा सकती थी । खबरों की माने तो , पिछले साल भर में सनी का जैसे दूसरा जन्म हुआ है । वो हिनदू देवी देवताओ में अपार श्रद्धा रख़ने लगी है । और पोर्नोग्राफी के पुराने पेशे को हमेशा के लिए त्याग चुकी है । एकता कपूर की आगामी फिल्म 'रागनी एमएमएस -२ ' के बाद वे ऐसी पारिवारिक सामाजिक फिल्में करने की इच्छुक है, जो उनकी इंडियन गर्ल की इमेज बना सके ।

डियर सनी, इस इंडस्ट्री ने बहुतों के बहुत बड़े बड़े कारनामे भुला दिए, आपकी भी पुरानी इमज भुला दी जाएगी, फिक्र मत किजिए !


सुविचार-
कम समय में दिल में उतरने वाले लोग, कम समय में ही दिल से भी उतर जाते  .