hontho ki dekhbhal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hontho ki dekhbhal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 दिसंबर 2012

होंठों की देखभाल - Lips Care Tips


होंठों की ख़ूबसूरती निखारने के लिए लिपस्टिक लगा लेना ही काफी नहीं है।होंठों की नियमित देखभाल और होंठों के मेकअप की सही जानकारी का होना भी उतना ही जरुरी है। तो चलिए जानते है लिप आर्ट के बारे में।

ऐसे करे होंठों की देखभाल 
होंठों की त्वचा में कोई तेलिए ग्रंथि नहीं होती। इसलिए उनकी उचित देखभाल न होने पर होंठ सूख कर फटने लगते है और उनमे दरारे पड़ने लगती है।
रात को सोते समय होंठो पर लिप बाम लगाये। कुछ विटामिन जैसे बी,सी, व इ की कमी से होंठ बेहद प्रभावित होते है इसलिए अपने आहार में इनका समावेश जरुर करे। 
चुकंदर का रस होंठों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से होंठ खूबसूरत लगते है।
बहुत पुराणी लिपस्टिक का प्रयोग न करे . इस से होंठ काले पड़ सकते है।
लिपस्टिक  समय ब्रश का प्रयोग करे। इस से लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी रहती है।
लिपस्टिक रिमूवर होंठों के भीतरी जमी लिपस्टिक को भी साफ़ कर देता है, इसलिए इसका इस्तेमाल बेहद जरुरी है।